क़तर एयरवेज़ ने ट्रंप की खाड़ी यात्रा के दौरान बोइंग से 200 अरब डॉलर का समझौता किया

बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की क़तर यात्रा के दौरान, क़तर एयरवेज़ ने अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग से 160 विमानों की खरीद के लिए 200 अरब डॉलर का बड़ा सौदा किया। यह समझौता दोहा में हुआ, जिसमें ट्रंप और क़तर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी मौजूद थे। यह ट्रंप की मध्य पूर्व यात्रा के दौरान एक बड़ा व्यापारिक समझौता माना जा रहा है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस डील की सराहना करते हुए इसे बोइंग के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। ट्रंप के अनुसार, बोइंग के सीईओ केली ऑर्टबर्ग ने कहा कि यह कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर है। ट्रंप ने बोइंग को बधाई दी और जल्द से जल्द विमानों की डिलीवरी करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top